हरियाणा के दुल्हड़ा गांव के असहाय सोमवीर सिंह के लिए जीवनरेखा बनी संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई गई अन्नपूर्णा मुहिम

हरियाणा के दुल्हड़ा गांव के असहाय सोमवीर सिंह के लिए जीवनरेखा बनी संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई गई अन्नपूर्णा मुहिम

दुल्हड़ा (हरियाणा): समाज के कोने-कोने में ऐसे अनगिनत परिवार हैं जिनके लिए दो वक्त की रोटी भी किसी सपने से कम नहीं। कई बच्चे भूखे पेट सो जाते हैं। कूड़ेदान में भोजन ढूंढते बेसहारा लोग, तन पर कपड़े न होने की पीड़ा, सिर पर छत न होना यह सब एक ऐसी सच्चाई है जिसे हम रोज़ देखते तो हैं, पर अनदेखा कर देते हैं। किसी के घर बीमारी है, किसी के पास दवा खरीदने तक की क्षमता नहीं। यह दर्द हमारे आसपास रोज़ घटित होता है, लेकिन समाज इसे बहुत कम सुनता है।

संत रामपाल जी महाराज का हस्तक्षेप: भूख के खिलाफ निर्णायक कदम

इन हालातों को बदलने के उद्देश्य से संत रामपाल जी महाराज ने “अन्नपूर्णा मुहिम” की शुरुआत की है। इस मुहिम के अंतर्गत हर जरूरतमंद परिवार को राशन, गैस सिलेंडर, कपड़े, किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री बिल्कुल निशुल्क दी जाती है। संत रामपाल जी महाराज ने इस पीड़ा को समझा और गरीबों की आवाज बनकर उनके जीवन में नई उम्मीद दी है। सच्ची इंसानियत का अर्थ यही है कि दूसरों के दुख को अपना समझकर उनके लिए खड़े होना।

गांव दुल्हड़ा, हरियाणा में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राहत सामग्री का वितरण

कहानी है हरियाणा की। यहाँ गांव दुल्हड़ा (तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा), में एक असहाय परिवार को इस मुहिम के अंतर्गत सहायता दी गई। संत रामपाल महाराज का स्पष्ट संदेश है कि कोई भी गरीब परिवार भूखा न सोए। हर बच्चे, बुज़ुर्ग या असहाय व्यक्ति को भरपेट भोजन मिले, इसी उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस मुहिम में यह भी संकल्प लिया गया है कि रोटी, कपड़ा, शिक्षा और मकान प्रत्येक गरीब को उपलब्ध हो, और भगवान कबीर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता स्थापित की जा सके।

संत रामपाल जी महाराज की त्वरित और प्रभावी व्यवस्था

यद्यपि संत रामपाल जी महाराज वर्तमान में जेल में हैं, पर उनकी बनाई गई सेवा व्यवस्था अत्यंत तेज़ी से कार्य करती है। उनके अनुयायी बताते हैं कि महाराज कभी एक बार निर्देश दे दें तो उनका पूरा तंत्र बिजली की रफ्तार से सक्रिय हो उठता है। गांव दुल्हड़ा में भी ठीक यही हुआ। एक दिन पहले परिवार का सर्वे हुआ और अगले ही दिन संपूर्ण सामग्री उनके घर पहुंच गई।

गरीब परिवार के लिए भेजी गई राहत सामग्री

परिवार को जो सामग्री पहुंचाई गई उसमें शामिल हैं:

S. No.वस्तु (Item)मात्रा (Quantity)
1.गेहूँ का आटा 15 किलो
2.चावल5 किलो
3.चने की दाल1 किलो
4.हरी मूंग दाल1 किलो
5.हल्दी पाउडर 1 पैकेट
6.मिर्च पाउडर1 पैकेट
7.नमक 1 पैकेट
8.जीरा1 पैकेट
9.चाय पत्ती1 पैकेट
10.सरसों का तेल1 बोतल
11.अमूल दूध का पाउडर 1 डिब्बा
12.आलू 5 किलो
13.प्याज 5 किलो
14.अचार 2 पैकेट
15.नहाने का साबुन 4 नग
16.कपड़े धोने का साबुन 1 पैकेट
17.बच्चों व बड़ों के कपड़े 2-2 जोड़ी
18.सिलाई हेतु निःशुल्क सहायता

महिलाओं और बच्चों के कपड़े सिलवाने के लिए स्थानीय दर्जिन को बुलाया गया और उसे सिलाई के पैसे भी दिए गए। यह केवल राहत नहीं, बल्कि एक संपूर्ण “जीवन-समर्थन पैकेज” है।

परिवार की पहचान और उनकी वास्तविक स्थिति

गांव दुल्हड़ा में जिस असहाय परिवार को राहत सामग्री प्रदान की गई, उस परिवार के मुखिया का नाम सोमवीर है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते हैं। लेकिन नियमित काम न मिल पाने के कारण परिवार लम्बे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। परिवार में उनकी पत्नी सुमन, और दो बच्चे (12 वर्ष और 9 वर्ष) शामिल हैं। हाल ही में बड़े बेटे सत्यवान का अपने मामा के घर से लौटते समय मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो जाना परिवार की परेशानी को और बढ़ा गया है।

बच्चा वर्तमान में बिस्तर पर है और उपचार के बावजूद उसकी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। आर्थिक तंगी इतनी थी कि घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे समय में मिली यह मदद परिवार के लिए किसी सहारे से कम नहीं। परिवार ने संत रामपाल महाराज के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और इसे जीवन बचाने वाली सहायता बताया।

स्थानीय स्वयंसेवकों और ग्रामीणों के कथन 

अन्नपूर्णा मुहिम के सेवादार जगबीर दास ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज गरीबों के लिए इस मुहिम को अत्यंत तेज़ी और संवेदनशीलता के साथ चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही गांव के किसी जरूरतमंद परिवार की जानकारी मिलती है, तत्काल सर्वे किया जाता है और अगले ही दिन संत रामपाल जी महाराज द्वारा सभी आवश्यक वस्तुएँ पहुंचा दी जाती हैं।

जगबीर दास के अनुसार संत रामपाल जी महाराज ने अपने अनुयायियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि “सेवा बिजली की गति से की जानी चाहिए, क्योंकि भूख एक पल भी इंतज़ार नहीं करती।” उन्होंने यह भी बताया कि परिवार की आवश्यकता के अनुसार कपड़े, राशन, सब्जियाँ, मसाले, दूध, साबुन, तेल आदि सभी वस्तुएँ दी गईं और बच्चों के कपड़ों की सिलाई के लिए भी आश्रम की ओर से भुगतान किया गया।

गांव के वरिष्ठ निवासी कुलदीप सिंह ने इस कार्य को समाज में दुर्लभ बताते हुए कहा कि राहत सामग्री बिल्कुल सही समय पर और पूर्ण रूप में पहुंचाई गई। उनके अनुसार यह सहायता किसी औपचारिकता की तरह नहीं, बल्कि असल जरूरतों को समझकर की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में अब तक किसी सामाजिक संस्था या सरकारी व्यवस्था द्वारा इतनी गहराई और संवेदनशीलता के साथ मदद नहीं पहुंचाई गई।

उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के आश्रम द्वारा पहले किए गए कई सामाजिक कार्यों जैसे स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान कैंप, वृक्षारोपण, स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए बस सेवा का भी उल्लेख किया और इस मुहिम को “मानवता की सच्ची मिसाल” बताया।

यह भी पढ़ें: कांति नगर (दिल्ली) में हरिश्चंद्र के परिवार की ऐसी मदद से मिला संत रामपाल जी महाराज की दिव्य निस्वार्थ सेवा भाव का प्रमाण

समाज सुधार: सिर्फ राहत नहीं, एक व्यापक परिवर्तन

संत रामपाल जी महाराज की मुहिम केवल खाद्य सामग्री तक सीमित नहीं है। उनके अनुयायी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की दिशा में भी सक्रिय हैं।

मुख्य सामाजिक संकल्प:

  • दहेज रहित भारत
  • नशा मुक्त समाज
  • जुआ, शराब और अन्य व्यसनों का त्याग
  • मुफ्त आंखों की दवाई, दंत चिकित्सा, चश्मे व नियमित जांच
  • गरीबों के लिए नए मकान
  • गाँव की बेटियों को कॉलेज और विद्यालय जाने के लिए निशुल्क बसें

यह अभियान वास्तविक अर्थों में समाज सुधार का एक बड़ा आंदोलन बन चुका है।

विशाल सामाजिक सेवाएँ: भंडारा, स्वास्थ्य और शिक्षा

संत रामपाल जी महाराज के आश्रमों से समय-समय पर बड़ी सामाजिक सेवाएँ की जाती हैं—

  • तीन-दिवसीय विशाल भंडारे
  • वृक्षारोपण अभियान
  • नेत्र जांच शिविर
  • दंत चिकित्सा
  • ब्लड डोनेशन कैंप
  • निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा
  • ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए बस सुविधा
  • जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, स्कूल ड्रेस और अन्य सामग्री

आश्रम में 24 घंटे अखंड भंडारा चलता है और कोई भी जरूरतमंद वहां भोजन कर सकता है।

सेवा की विरासत: “संत जेल की रोटी खाते हैं, जनता को ताजी रसोई देते हैं”

यह बात बार-बार सुनने में आती है कि संत रामपाल जी महाराज स्वयं साधारण भोजन करते हैं, पर अपने अनुयायियों और गरीब जनता के लिए ताजा भोजन की व्यवस्था करते हैं। उनकी विचारधारा है, “कोई भूखा न रहे, कोई असहाय न रहे।”

अन्नपूर्णा मुहिम का यही लक्ष्य है कि हर वह परिवार जिसे कमाने वाला व्यक्ति न हो, उसे जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएँ। एक संत के क्या लक्षण होते हैं ये तो संत रामपाल जी महाराज जी से सीखा जा सकता है न कि तिलकधारियों से। संत वही है जो स्वयं तपकर भी दूसरों को राहत प्रदान करता है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया: सामाजिक नेतृत्व का उदाहरण

गांव के गणमान्य लोगों ने भी इस मुहिम की सराहना की। उनका कहना है कि समाज में इस प्रकार की सहायता दुर्लभ है। जहां सामान्य रूप से किसी संस्था या सरकार से सहायता मिलने में समय लगता है, वहीं संत रामपाल जी महाराज अत्यंत शीघ्रता से काम करते है। आरक्षण आंदोलन से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक, हर परिस्थिति में वे सहायता करते है।

जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत राहत सामग्री केवल उन लोगों को दी जाती है जो नशा मुक्त हों और मांसाहार से दूर हों। यदि कोई लाभार्थी इन बुराइयों को नहीं छोड़ता या इनमें पड़ जाता है तो सहायता बंद कर दी जाती है। 

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *