बारिश और तूफ़ान के बीच सेवा का जज्बा: पंजाब के कुभा हेरी में संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' ने जगाई उम्मीद

मूसलाधार बारिश के बीच कुभा हेरी गाँव में मानवता की पुकार: संत रामपाल जी महाराज ने थामी बेसहारा परिवार की बाँह

पंजाब के मोहाली जिले के कुभा हेरी गाँव से सेवा और समर्पण की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने भारी बारिश और तूफ़ान के बीच भी उम्मीद का दीया जलाए रखा। यहाँ एक परिवार गरीबी और जर्जर घर की मार झेल रहा था, जिनके पास न पक्की छत थी और न ही बुनियादी सुविधाएँ।

टीन की छत और बारिश के पानी से भरा आशियाना

इस परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। घर के नाम पर मात्र ईंटों की चारदीवारी और ऊपर टीन के पत्रे थे। भारी बारिश के कारण घर का फर्श पूरी तरह पानी से लबालब भरा हुआ था। गर्मी के दिनों में तपती टीन और बरसात में टपकती छत के बीच यह परिवार एक-एक दिन काट रहा था। बिना किसी स्थायी आय के, दो वक्त की रोटी जुटाना भी इनके लिए एक बड़ा संघर्ष बन गया था।

तूफ़ान में भी नहीं रुके सेवादारों के कदम

जब संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने इस परिवार की बेबसी का संत रामपाल जी महाराज को बताया तो इन्होंने परिवार की मदद करने का आदेश दिया, तो उन्होंने खराब मौसम और भारी बारिश की भी परवाह नहीं की। ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के तहत संत रामपाल जी महाराज के सेवादार राशन की सामग्री लेकर सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुँचे। उन्होंने दिखाया कि मानवता की सेवा के लिए मौसम की बाधाएँ कभी मायने नहीं रखतीं।

यह भी पढ़ें: गिरावड़ गाँव के बेसहारा भाई-बहन की बदली तकदीर: संत रामपाल जी महाराज ने निभाई माता-पिता वाली भूमिका

राशन से लेकर सम्मान तक का मुकम्मल इंतज़ाम

बारिश और तूफ़ान के बीच सेवा का जज्बा: पंजाब के कुभा हेरी में संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' ने जगाई उम्मीद

संत रामपाल जी महाराज द्वारा परिवार को वह सब कुछ उपलब्ध कराया गया, जिसकी उन्हें तत्काल आवश्यकता थी

 मुहिम के तहत परिवार को प्राप्त सामग्री :

क्र.सं.सामग्री का नाममात्रा
1आशीर्वाद आटा25 किलो
2बासमती चावल5 किलो
3आलू5 किलो
4प्याज5 किलो
5चीनी2 किलो
6हरी मूंग दाल1 किलो
7पीली मूंग दाल1 किलो
8सरसों का तेल1 लीटर
9सूखा दूध (Milk Powder)1 किलो
11हल्दी150 ग्राम
12मिर्च150 ग्राम
13जीरा150 ग्राम
14चाय पत्ती250 ग्राम
15नमक1 किलो
16अचार1 किलो
17नहाने का साबुन4 साबुन का पैक
18कपड़े धोने का साबुन1 किलो
19घड़ी सर्फ1 किलो
20गैस सिलेंडर1 नग (भरा हुआ)

 परिवार को हेल्पलाइन नंबर दिया गया और बताया गया कि राशन खत्म होने से दो दिन पहले केवल एक कॉल करनी होगी, नया स्टॉक तुरंत पहुँचा दिया जाएगा। साथ ही, संत रामपाल जी महाराज के निर्देशानुसार, ऐसे परिवारों के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाता है ताकि गरीबी उनके विकास में बाधा न बने।

नशा-मुक्त समाज और सेवा का अद्भुत संगम

संत रामपाल जी महाराज की यह ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ केवल पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ समाज के निर्माण का मार्ग है। सहायता प्राप्त करने वालों के लिए नशा-मुक्त और शाकाहारी जीवन जीना अनिवार्य है। कुभा हेरी गाँव के इस परिवार ने हाथ जोड़कर संत जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जहाँ सगे-संबंधियों ने साथ छोड़ दिया था, वहाँ संत रामपाल जी महाराज एक मसीहा बनकर आए हैं।

सहायता या जानकारी के लिए संपर्क करें: 99926-00518, 99926-00519 (पंजाब क्षेत्र हेतु)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *