बहू जमालपुर (रोहतक) में संत रामपाल जी की दया से हुआ चमत्कार

बहू जमालपुर (रोहतक) में संत रामपाल जी महाराज ने एक असहाय परिवार को अपना कर उनके दुखों का किया अंत

रोहतक (हरियाणा):- हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बहू जमालपुर में एक ऐसा परिवार है, जिसकी कहानी सुनकर किसी का भी हृदय द्रवित हो जाए। रोहतक का बहू जमालपुर गांव, आज एक ऐसी मानवीय संवेदना का गवाह बना है जो आधुनिक युग में मिसाल बन गई है। यहाँ एक ऐसा घर है जहाँ खुशियाँ वर्षों पहले विदा हो चुकी थीं और केवल दर्द का साम्राज्य था। चार सदस्यों का यह परिवार पिछले कई वर्षों से बीमारी, दुर्घटना और आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है। लेकिन जब जीवन में चारों ओर अंधेरा छा जाता है, तब ईश्वर किसी न किसी रूप में सहारा अवश्य देता है। इस परिवार के लिए वह सहारा बने संत रामपाल जी महाराज, जिनकी अन्नपूर्णा मुहिम ने इनके जीवन में नई उम्मीद जगा दी। आइए जानते है विस्तार से।

एक परिवार, अनगिनत मुसीबतें और संत रामपाल जी महाराज की अपार दया

अशोक कुमार का परिवार कभी मजदूरी के भरोसे गुजर-बसर करता था, लेकिन नियति ने उन पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। अशोक जी को तीन बार हार्ट अटैक आया और हाल ही में एक भीषण एक्सीडेंट ने उन्हें बिस्तर पर ला दिया। उनकी पत्नी पिछले 13 वर्षों से लकवे की शिकार हैं, जो न चल सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। विडंबना देखिए कि उनकी 23 वर्षीय बेटी 6 साल की उम्र से ही गंभीर शुगर (मधुमेह) की मरीज है और पिछले 17 सालों से इंसुलिन के सहारे जीवित है। घर में एक 15 साल का बेटा है जो अभी केवल दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है।

जिस घर में कोई कमाने वाला न बचा हो और तीन सदस्य गंभीर रूप से बीमार हों, वहाँ दो वक्त की रोटी भी एक सपना बन जाती है। ऐसे समय में जब किसी सामाजिक संस्था या सरकारी तंत्र ने सुध नहीं ली, तब संत रामपाल जी महाराज की दया और करुणा से इस परिवार को वह सहायता मिली जो सबकी कल्पना से भी परे थी।

अन्नपूर्णा मुहिम: सिर्फ राशन नहीं, जीवन का सहारा

संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत इस परिवार को वह सब कुछ उपलब्ध कराया गया जिसकी उन्हें सख्त आवश्यकता थी। संत रामपाल जी महाराज की दया से इस परिवार को जो राहत सामग्री प्रदान की गई, उसमें शामिल है:-

क्रम सं सामग्री मात्रा 
1.आटा 20 किलोग्राम 
2.चावल 5 किलोग्राम 
3.चीनी 2 किलोग्राम 
4.चायपत्ती 1 पैकेट 
5.सूखा दूध 500 ग्राम 
6.चना दाल 1 किलोग्राम 
7.हरी मूंग दाल 1 किलोग्राम 
8.सरसों तेल 1 लीटर 
9.आचार 500 किलोग्राम 
10.नमक 1 किलोग्राम 
11.जीरा 1 पैकेट 
12.लाल मिर्च पाउडर 1 पैकेट 
13.हल्दी पाउडर 1 पैकेट 
14.आलू 5 किलोग्राम 
15.प्याज़ 5 किलोग्राम 
16.सर्फ 1 पैकेट 
17.नहाने का साबुन 1 पैकेट 
18.कपड़े धोने का साबुन 1 सेट 
19.गैस सिलेंडर 1 भरा हुआ 

निरंतर सहायता का प्रावधान 

इस सेवा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह केवल एक बार की सहायता नहीं है बल्कि संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में यह सुनिश्चित किया गया है कि जब तक यह परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हो जाता और बेटा बड़ा होकर कमाने लायक नहीं बन जाता, तब तक हर महीने राशन खत्म होने से पहले संत जी की दया से राहत सामग्री उनके घर पहुँचती रहेगी। यह व्यवस्था इस बात का प्रमाण है कि संत रामपाल जी महाराज की सोच केवल तात्कालिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे ज़रूरतमंदों के स्थायी सहारे का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा/रोहतक – बाबरा मोहल्ला: जब दो वक्त की रोटी और बच्चों की शिक्षा बनी पहाड़, तो संत रामपाल जी महाराज बने इस परिवार का एकमात्र सहारा

सामाजिक सुधार और व्यसन मुक्त समाज का संकल्प

संत रामपाल जी महाराज केवल अन्न ही प्रदान नहीं कर रहे, बल्कि समाज को वैचारिक और नैतिक रूप से भी शुद्ध कर रहे हैं। उनकी इस अन्नपूर्णा मुहिम की एक विशेष शर्त है:- नशा और मांसाहार मुक्त जीवन। संत जी का स्पष्ट निर्देश है कि सहायता केवल उन्हीं को दी जाएगी जो किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते और मांसाहार का त्याग कर चुके हैं। यदि कोई व्यक्ति सहायता का पात्र है लेकिन व्यसनों में लिप्त है, तो उसे संत रामपाल जी महाराज के सिद्धांतों को अपनाकर इन बुराइयों को त्यागना होगा। यह मुहिम इस बात का प्रमाण है कि संत जी केवल पेट की भूख नहीं मिटा रहे, बल्कि आत्मा को भी विकारों से मुक्त कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर रहे हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य में संत जी का योगदान

अन्नपूर्णा मुहिम केवल भोजन तक सीमित नहीं है। अशोक जी के परिवार की स्थिति देखते हुए, संत रामपाल जी महाराज की दया से उनकी बेटी की दवाइयों और अशोक जी के इलाज का उत्तरदायित्व भी स्वीकार किया गया है। इसके अलावा, संत जी उन गरीब बच्चों के लिए भी एक बड़ा सहारा हैं जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं लेकिन उनके पास ड्रेस, किताबें या जूते खरीदने के पैसे नहीं हैं। संत जी के आशीर्वाद से ऐसे हज़ारों बच्चों को निशुल्क पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

मानवता के पथ-प्रदर्शक

बहू जमालपुर का यह परिवार इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब संत की करुणा साथ हो तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी बदली जा सकती हैं। जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने सिद्ध कर दिया है कि सच्ची आध्यात्मिकता केवल उपदेशों तक सीमित नहीं होती, बल्कि भूखे को भोजन, बीमार को दवा और असहाय को सहारा देने में ही उसका वास्तविक स्वरूप दिखाई देता है।

आज यह परिवार उम्मीद के सहारे नहीं, बल्कि संत रामपाल जी महाराज की कृपा के सहारे जीवन जी रहा है। और जब तक आवश्यकता रहेगी, यह सेवा निरंतर चलती रहेगी — क्योंकि यही है सच्ची मानवता, यही है संत की करुणा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *