संत रामपाल जी महाराज ने दिल्ली के पोचनपुर एक्सटेंशन में एक माँ और 5 बच्चों को नई ज़िंदगी दी

संत रामपाल जी महाराज ने दिल्ली के पोचनपुर एक्सटेंशन में एक माँ और 5 बच्चों को नई ज़िंदगी दी

दिल्ली, भारत की राजधानी जिसका नाम सुनते ही एक चमकती-दमकती, भागती-दौड़ती ज़िंदगी की तस्वीर सामने आती है। ऊंची इमारतें, बड़ी-बड़ी सड़कें और आधुनिक जीवनशैली। लेकिन इसी दिल्ली के भीतर कुछ ऐसे कोने भी हैं, जहां ज़िंदगी अब भी संघर्ष, भूख और मजबूरी के सहारे चल रही है।

ऐसी ही एक जगह है पोचनपुर एक्सटेंशन, द्वारका सेक्टर 23, जहां एक छोटे से कमरे में एक परिवार अपनी ज़िंदगी किसी तरह काट रहा था। यह कोई कहानी नहीं, बल्कि एक सच्चाई है—एक ऐसी सच्चाई जो अक्सर हमारी नज़रों से ओझल रहती है।

जब इस जगह पहुंचते है, तो सामने एक ऐसा दृश्य होता है, जो दिल को झकझोर देता है। एक छोटा सा कमरा, टूटे-फूटे हालात, और उसमें रह रहे छह लोग—एक माँ और उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे।

एक कमरे में सिमटी ज़िंदगी — जब पिता का साया भी उठ गया

जैसे ही कमरे के अंदर घुसते है, ऐसा लगता है मानो ज़िंदगी यहां थम सी गई हो। दीवारें सूनी, फर्श पर बिछाने को ठीक से कुछ नहीं, और खाने का कोई ठिकाना नहीं। जब पांच बच्चों की माँ सुनीता जी से बात की जाती है, तो उनकी आवाज़ में दर्द साफ झलक रहा होता है। 

“हम छह लोग हैं… पांच बच्चे हैं मेरे… इनके पिता अब नहीं रहे…”

उन्होंने बताया कि उनके पति का देहांत हो गया है। उसके बाद से पूरा घर जैसे बिखर गया।

“खाना समय से नहीं मिलता… जब काम करके आती हूं, तब बनाते हैं… नहीं तो बच्चे भूखे सो जाते हैं…”

यह सुनकर एक पल के लिए खामोशी छा जाती है। एक माँ का यह कहना कि बच्चे कभी-कभी भूखे सो जाते हैं—यह किसी भी समाज के लिए एक बड़ा सवाल है।

रोज़गार नहीं, सहारा नहीं — बस झाड़ू-पोछा ही उम्मीद

सुनीता जी के घर में इनके अलावा कोई भी सदस्य कमाने वाला नहीं है। पांच छोटे छोटे बच्चों को पालने के लिए सुनीता जी घर-घर जाकर झाड़ू-पोछा करती हैं। पति की मृत्यु के बाद यही उनकी आमदनी का एकमात्र साधन है। 

“जैसे-तैसे काम करके जो मिलता है, उसी से किराया देते हैं… 5500 रुपए किराया है… फिर खाने का कैसे करें…”

दिल्ली जैसे शहर में जहां महंगाई आसमान छू रही है। वहां सुनीता जी अपने पांच बच्चों के साथ जैसे तैसे दिन गुजार रही है। 5500 रुपए किराया देने के बाद उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं बचते।

“कोई दे देता है तो खा लेते हैं… नहीं तो भूखे सो जाते हैं…”

यह शब्द सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि उस सच्चाई का आईना हैं, जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं।

पड़ोसियों की नज़र में यह परिवार — ‘कुछ भी नहीं है इनके पास’

सुनीता जी के पास रहने वाली सईदा ने भी इस परिवार की नाज़ुक हालत बयां की।

“इनके पास तो कुछ भी नहीं है… कोई कमाने वाला नहीं… बच्चे छोटे हैं… ये बेचारी क्या करें…”

उन्होंने बताया कि सुनीता जी की पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से बहुत कमज़ोर है। कभी-कभी घरों से थोड़ा खाना लाती हैं, कभी काम मिलता है, कभी नहीं।

 “अगर कोई मदद नहीं करेगा, तो ये परिवार भूखा मर जाएगा…”

राहत सामग्री — सिर्फ राशन नहीं, बल्कि जीने का सहारा

परिवार को जो राहत सामग्री दी गई, वह सिर्फ कुछ दिनों का सहारा नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक जीवन की शुरुआत थी।

इसमें शामिल था:

  • 25 किलो आटा
  • 5 किलो चावल
  • 4 किलो चीनी
  • 2 किलो दूध
  • 5 किलो आलू
  • 5 किलो प्याज
  • 2 किलो तेल
  • दालें (चना, मूंग आदि)
  • मसाले (हल्दी, मिर्च, जीरा)
  • चाय पत्ती, नमक
  • नहाने और कपड़े धोने का साबुन
  • गैस सिलेंडर
  • 2 गद्दे और कंबल

साथ ही बच्चों के लिए कपड़े भी दुकान से उनकी पसंद के अनुसार दिलाए गए।

बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी — सिर्फ पेट नहीं, भविष्य भी

संत रामपाल जी महाराज जी ने सुनीता जी को आश्वासन दिलाया कि उनको उपलब्ध कराई गई राहत सिर्फ खाने-पीने तक ही सीमित नहीं है। 

बच्चों के स्कूल के एडमिशन से लेकर कॉपी-किताब, बैग, जूते, कपड़े और भी सभी सामान संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा उपलब्ध कराए जाएँगे। समाज सुधार की दिशा में यह संत रामपाल जी महाराज जी का एक बड़ा कदम है—क्योंकि गरीबी से बाहर निकलने का सबसे बड़ा रास्ता शिक्षा ही है।

मदद एक दिन की नहीं — लगातार साथ देने का वादा

संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाई गई अन्नपूर्णा मुहिम की सबसे बड़ी विशेषता है —निरंतरता का आश्वासन। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा यह राशन सामग्री, लाभार्थी परिवार को तब तक निरंतर प्रदान किया जाएगा, जब तक इनके परिवार में कोई समर्थ न हो जाए। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम के सेवादारों ने परिवार को एक कार्ड दिया, जिसमें संपर्क नंबर थे। 

सुनीता जी से आग्रह किया गया कि जब भी उनका राशन खत्म होने वाला हो, वह दो दिन पहले फोन करके सूचना दे दे, ताकि उनके लिए नई पैकिंग की व्यवस्था की जा सके।

यह सिर्फ सहायता नहीं, बल्कि एक भरोसा है—कि अब यह परिवार अकेला नहीं है। बल्कि इस परिवार के पालनकर्ता संत रामपाल जी महाराज है। 

इलाके के लोगों की प्रतिक्रिया — ‘ऐसा काम बहुत कम लोग करते हैं’

इस पूरे कार्य को देखकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि आज तक संत रामपाल जी महाराज जी के बारे में सोशल मीडिया में प्रोपोगंडा फैलाया गया था, आज उसकी सच्चाई लोगों के सामने आ रही है। जहां कुछ लोग एक ओर संत रामपाल जा महाराज जी को बदनाम के लिए भरसक प्रयास कर रहे है, वही दूसरी ओर संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम बेसहारों को सहारा दे रही है। एक रिटायर्ड फौजी, सोमवीर फोगाट ने कहा:

“मैंने 29 साल फौज में नौकरी की है… लेकिन ऐसा काम बहुत कम देखा है…”

उन्होंने कहा कि अगर यह मदद लगातार जारी रहती है, तो इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता। यह संत रामपाल जी महाराज जी के प्रति जो लोगों में गलत सोच थी, उसको बदल रही है।

“मानवता सबसे ऊपर है… अगर कोई मानवता के लिए काम कर रहा है, तो उससे बड़ा कुछ नहीं…”

सेवा, करुणा और समर्पण — संत रामपाल जी महाराज का मानवीय दृष्टिकोण

इस पूरी पहल के पीछे जो भावना दिखाई देती है, वह केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गहरी मानवीय संवेदना का प्रतीक है। संत रामपाल जी महाराज द्वारा चल रही यह अन्नपूर्णा मुहिम यह दर्शाती है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती, बल्कि भूखे को भोजन, जरूरतमंद को सहारा और असहाय को सम्मान देने में ही उसकी असली पहचान है।

यह कार्य सिर्फ दान नहीं, बल्कि एक सोच है—एक ऐसा दृष्टिकोण जिसमें हर इंसान को बराबरी का अधिकार और जीने का अवसर मिलना चाहिए। जिस तरह से जरूरतमंद परिवार की आवश्यकताओं को समझकर मदद की गई, वह यह साबित करता है कि सेवा जब दिल से की जाती है, तो वह सीधे आत्मा तक पहुंचती है।

सामाजिक बदलाव की शुरुआत — एक परिवार से पूरे समाज तक असर

ऐसी पहल सिर्फ एक परिवार की मदद नहीं करती, बल्कि पूरे समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है।

  • लोगों में जागरूकता बढ़ती है
  • दूसरों को प्रेरणा मिलती है
  • समाज में संवेदनशीलता आती है

अगर हर क्षेत्र में ऐसे प्रयास होने लगें, तो शायद कोई भी परिवार भूखा नहीं सोएगा।

जब समाज चुप हो जाए, तब सेवा बोलती है

यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं है—यह उस सच्चाई की कहानी है, जहां गरीबी, भूख और मजबूरी हर दिन एक नई परीक्षा लेती है। लेकिन जब सब रास्ते बंद हो जाते हैं, जब समाज चुप हो जाता है, तब भगवान एक मदद का हाथ आगे भेजता है। इस परिवार के लिए भी वही हुआ—एक टूटी हुई ज़िंदगी में फिर से उम्मीद की किरण जगी। संत रामपाल जी महाराज ने इस परिवार को इसी स्थिति में सहारा दिया है जब वह लगभग नाउम्मीद था। पूरा विश्व संत रामपाल जी महाराज जी का सदैव ऋणी रहेगा क्योंकि जिस प्रकार संत रामपाल जी महाराज जी ने किसानों की, गरीबों की और असहायों की मदद की है तब जब वह अकेले नाउम्मीद और हताश हो चुके थे, वो करना साधारण संत के वश की बात नहीं है। अधिक जानकारी के लिए देखें साधना टीवी प्रतिदिन शाम 7:30 बजे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *