राजस्थान के पाली जिले के बासना गांव में संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम: जब भूख और बेबसी के बीच बनी उम्मीद की किरण

बासना गांव: भारत में आज भी अनेक ऐसे परिवार हैं जो अत्यंत गरीबी और कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार हालात इतने कठिन हो जाते हैं कि दो वक्त की रोटी भी एक सपना बन जाती है। ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों के लिए जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन और उनके निर्देशानुसार चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम आज आशा की एक नई किरण बनकर सामने आ रही है।

यह मुहिम केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, सेवा और परोपकार का जीवंत उदाहरण है। संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में उनके अनुयायी गांव-गांव और ढाणियों तक पहुँचकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन, कपड़े और बच्चों की शिक्षा से संबंधित सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।

राजस्थान के बासना गांव का एक मार्मिक दृश्य

राजस्थान के पाली जिले के गांव बासना में एक ऐसा परिवार रहता है जिसकी कहानी किसी का भी दिल पसीजने के लिए पर्याप्त है। एक छोटी सी झोपड़ी में एक बुजुर्ग दादी अपने दो छोटे पोते-पोती के साथ रहती हैं।

कभी यह परिवार सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन समय की मार ने बच्चों के माता-पिता को उनसे छीन लिया। बीमारी और विपरीत परिस्थितियों के कारण दोनों इस दुनिया से चले गए। अब इन मासूम बच्चों की जिम्मेदारी उनकी बुजुर्ग दादी के कंधों पर है।

दादी स्वयं भी बीमारी और कमजोरी से जूझ रही हैं। इसके बावजूद वह बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए कभी लकड़ियां इकट्ठा करती हैं तो कभी छोटी-मोटी मजदूरी करके किसी तरह जीवन चलाती हैं।

घर की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। लकड़ियों और टीन की चादरों से बना अस्थायी कमरा ही उनका घर है—यही रसोई है, यही सोने की जगह और यही सामान रखने की व्यवस्था।

यह भी पढ़ें: संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ ने बदला अजायब के बुजुर्ग दंपति का भाग्य: लाचारी के बीच बने मसीहा

जब उम्मीद बनकर पहुंचे संत रामपाल जी महाराज 

जब इस परिवार की कठिन स्थिति की जानकारी मिली तो संत रामपाल जी महाराज के आदेशानुसार संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत उनके अनुयायी तुरंत सहायता सामग्री लेकर इस परिवार तक पहुंचे।

मौसम खराब था और लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन सेवा भावना से प्रेरित होकर सेवादारों ने किसी भी कठिनाई की परवाह नहीं की और जरूरतमंद परिवार तक राहत सामग्री पहुँचाई।

यह सेवा कार्य संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत किया गया, जिसके माध्यम से देशभर में हजारों जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाई जा रही है।

परिवार को दी गई सहायता सामग्री

संत रामपाल जी महाराज के आदेशानुसार अन्नपूर्णा मुहिम के तहत इस परिवार को दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित सामग्री शामिल है:

क्रमांकसामग्रीमात्रा
1आटा15 किलो
2चावल5 किलो
3चीनी2 किलो
4प्याज2.5 किलो
5आलू2.5 किलो
6सोयाबीन तेल1 लीटर
7डिटर्जेंट पाउडर1 पैकेट
8चाय1 पैकेट
9जीरा1 पैकेट
10हल्दी1 पैकेट
11लाल मिर्च1 पैकेट
12अचार1 किलो
13सूखा दूध (अमूल स्प्रे)1 किलो
14कपड़े धोने का साबुन1 किलो
15नहाने के साबुन4 बट्टी
16चना1 किलो
17चने की दाल1 किलो
18मूंग दाल1 किलो
19पीली दाल1 किलो
20टाटा नमक1 पैकेट

इस सहायता से परिवार को कुछ समय तक भोजन की चिंता से राहत मिली।

बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्था

संत रामपाल जी महाराज का उद्देश्य केवल भूख मिटाना ही नहीं बल्कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना भी है। इसी उद्देश्य से संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए स्कूल से जुड़ी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

क्रमांकशैक्षणिक सामग्री
1स्कूल ड्रेस
2स्कूल जूते
3स्कूल बैग
4कॉपी-किताबें
5पेन-पेंसिल
6ज्योमेट्री बॉक्स

इसके साथ ही बच्चों का पुनः स्कूल में दाखिला कराने की व्यवस्था भी की गई ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

परिवार और गांव वालों की प्रतिक्रिया

जब यह सहायता सामग्री दादी को दी गई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने संत रामपाल जी महाराज को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान उन्हें लंबी आयु दें और वे इसी प्रकार गरीबों की सहायता करते रहें।

बच्चे भी स्कूल बैग, जूते और किताबें पाकर बेहद खुश दिखाई दिए। उनके चेहरों पर आई मुस्कान इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी सफलता थी। गांव के पड़ोसियों और सरपंच ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार किसी संत को इस प्रकार घर-घर जरूरतमंदों की सहायता करते देखा है।

अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी गरीब परिवार भूखा न सोए और समाज के कमजोर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले।

इस सेवा अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन, गैस सिलेंडर, शिक्षा सामग्री और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

संत रामपाल जी महाराज का संदेश है:

“रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान, हर गरीब को देगा कबीर भगवान।”

इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए संत रामपाल जी महाराज द्वारा देशभर में सेवा और मानवता का यह अभियान निरंतर चल रहा हैं, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लौट रही हैं।

https://youtube.com/watch?v=JFHeDrGO01s

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *