धमतरी के राउतड़ा गाँव में अन्नपूर्णा मुहिम ने बदली गरीब परिवार की तस्वीर

धमतरी के राउतड़ा गाँव में अन्नपूर्णा मुहिम ने बदली गरीब परिवार की तस्वीर

ग्राम राउतड़ा, तहसील मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) में एक ऐसे गरीब परिवार की स्थिति को सामने आई, जिसकी हालत आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं। इस परिवार के घर की दयनीय स्थिति से स्पष्ट है कि यह परिवार लंबे समय से सरकारी योजनाओं की पहुँच से बाहर है। तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुँचा रहे हैं। संत रामपाल जी महाराज की टीम ने घर की वास्तविक दशा, परिवार की कठिनाइयों और दी जा रही मदद को नज़दीक से देखा और समझा।

मुख्य बिंदु: राउतड़ा गाँव में अन्नपूर्णा मुहिम की ज़रूरत और असर

  • तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राहत सामग्री लेकर पहुँचे।
  • घर जर्जर, टूटी छत, अस्थाई पॉलिथीन और लकड़ी से ढका था जहां, बरसात में पानी भर जाता था।
  • परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और एक माता जी तंग हालात में जीवनयापन कर रहे थे।
  • रसोई में बर्तन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साबुन, मसाले, बच्चों के चप्पल, सभी आवश्यक वस्तुएँ प्रदान की गईं।
  • पड़ोसियों और गाँव वालों ने भी परिवार की दुर्दशा की पुष्टि की, और मुहिम की सराहना की।

गाँव पहुँचकर सामने आई परिवार की वास्तविक स्थिति

पीड़ित व्यक्ति के घर की हालत सब कुछ बयान कर रही थी। दीवारें बिना सहारे की, ऊपर पुरानी पॉलिथीन और टूटी लकड़ियाँ, जगह-जगह छेद, और बारिश में पानी अंदर भर जाने की मजबूरी। रसोई की हालत भी बदतर थी। चूल्हा एक तरफ, ऊपर खुला आसमान, मिट्टी और लकड़ी से बना कमज़ोर ढांचा।

परिवार में दो छोटे बच्चे और उनकी माताजी मौजूद थे, जो इन्हीं परिस्थितियों में अपना दैनिक जीवन काट रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वे बुनियादी ज़रूरतें भी मुश्किल से पूरी कर पा रहे थे।

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत पहुँची बड़ी राहत

संत रामपाल जी महाराज जी ने राहत सामग्री किट पहुंचाई। इस किट में शामिल थे: 

  • राशन और खाद्य सामग्री
  • चावल
  • आटा
  • 5 किलो आलू
  • प्याज
  • सरसों का तेल
  • नमक
  • जीरा
  • चाय पत्ती
  • मसाले
  • चीनी
  • बिस्किट
  • दूध का डिब्बा
  • अचार

रसोई और घरेलू उपयोग की वस्तुएँ

  • कढ़ाई
  • टिन
  • बाल्टी
  • टब
  • चम्मच
  • थाली
  • रोटी बनाने का तवा

स्वच्छता और दैनिक उपयोग का सामान

  • नहाने का साबुन
  • कपड़ा धोने का साबुन
  • बच्चों और माता जी के लिए सुंदर-सुंदर जूते-चप्पल

इसके अलावा, संत रामपाल जी महाराज जी ने घर को अस्थाई रूप से सुरक्षित करने के लिए त्रिपाल लगाने की भी व्यवस्था की, ताकि परिवार को तत्काल राहत मिल सके।

अन्नपूर्णा मुहिम ज़रूरतमंदों के लिए है

संत रामपाल जी महाराज के सेवादार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन गरीब और बेसहारा परिवारों तक पहुँचना है, जिन तक सरकारी सहायता नहीं पहुँच पाती।

Also Read: पलगी (छत्तीसगढ़): लकवाग्रस्त और बेसहारा माता जी के जीवन में उजाला बनकर आए संत रामपाल जी महाराज

उन्होंने कहा कि यह सब कुछ तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। सेवादार ने बताया कि तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के निर्देश पर भविष्य में घर का स्थायी निर्माण भी कराया जाएगा। परिवार को कार्ड और संपर्क नंबर भी दिया गया है ताकि आवश्यकता होने पर अगली सामग्री के लिए सीधे संपर्क किया जा सके। यह सहायता जीवनभर तक उपलब्ध रहेगी, जब तक परिवार की स्थिति स्थिर न हो जाए।

लाभार्थी परिवार के सदस्यों का संक्षिप्त परिचय

रिपोर्टर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परिवार में: 

  • माता जी (गृहिणी)
  • उनके दो छोटे बच्चे हैं 

सभी इसी जर्जर मकान में रह रहे थे और रोज़मर्रा का जीवन बड़े संघर्ष के साथ बिताते थे। चंद्रिका माताजी अपने दो बच्चों के साथ कठिन हालातों में जीवनयापन कर रही थीं। तीन वर्षा पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। मिट्टी और लकड़ी से बने घर की छत टूटी-फूटी थी और बरसात में पानी अंदर भर जाता था। किचन और कमरे की स्थिति बेहद असुरक्षित थी। माताजी ने बताया कि अब तक न गाँव, न रिश्तेदार और न शासन-प्रशासन की ओर से कोई मदद मिली। वे मज़दूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। भोजन और रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करना एक चुनौती बन गई थी।

मानवीय संवेदना का प्रतीक बनी यह मदद

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने न केवल इस गरीब परिवार को राहत दी, बल्कि यह भी दर्शाया कि मानवीय प्रयास किस तरह किसी के जीवन में तात्कालिक सहारा बन सकते हैं। जर्जर घर, टूटी छत और अनिश्चित भविष्य के बीच यह सहायता परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई।

अन्नपूर्णा मुहिम केवल भोजन और सामग्री देने तक सीमित नहीं है। इस मुहिम के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी मदद की जा रही है। यह पहल भारत में सभी असहाय परिवारों तक और विदेशों में नेपाल, अमेरिका जैसे देशों तक फैली हुई है। इस कल्याणकारी मुहिम के तहत केवल वे परिवार सहायता प्राप्त कर सकते हैं जो नशा नहीं करते या अब नशा छोड़ चुके हैं। यदि कोई परिवार सामग्री मिलने के बाद भी मादक पदार्थ का सेवन करता है, तो उन्हें आगे सहायता नहीं दी जाएगी।

गरीबी की हकीकत और मदद की रोशनी; राउतड़ा में उम्मीद की नई शुरुआत

राउतड़ा गाँव में इस परिवार की स्थिति यह बताती है कि अभी भी ऐसे कई परिवार हैं, जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। इस परिवार को मिली सहायता ने न केवल उनके कष्ट कम किए, बल्कि समाज में मानवता की मिसाल भी पेश की।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: 

AnnaPurna Muhim YouTube channel 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *