निमाना, झज्जर के राजकुमार पर हुई संत रामपाल जी की विशेष दया

पांच साल से पीड़ित झज्जर के राजकुमार को मिली संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम की तरफ से एक नई जीवनरेखा

झज्जर (हरियाणा): जिंदगी कभी-कभी इंसान को ऐसे मोड़ पर पहुंचा कर खड़ा करती है, जहाँ हर सांस संघर्ष बन जाती है। झज्जर जिले के गांव निमाना में रहने वाला राजकुमार का परिवार भी इसी कठोर समय से गुजर रहा था। 48 वर्षीय राजकुमार, उनकी पत्नी सीमा और छह साल का मासूम बेटा हितेश के साथ रह रहे है और वर्षों से बीमारी और मजबूरी की मार झेल रहे थे, लेकिन इसी अंधकार भरे जीवन में संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम आशा की एक अलौकिक किरण बनकर सामने आई। आइए जानते है कि कैसे इस परिवार को संत रामपाल जी महाराज ने अपनी विशेष रजा का अनुभव करवाया।

थम गए कदम, बिखर गए सपने: राजकुमार जी की बीमारी और परिवार की बेबसी

राजकुमार पिछले पांच वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके पैरों की नसें ब्लॉक हो चुकी हैं, जिससे न तो वे काम कर सकते हैं और न ही ठीक से चल-फिर पाते हैं। हर कदम उनके लिए असहनीय दर्द बन गया है। बीमारी ने न केवल उनकी कमाई छीन ली, बल्कि परिवार की पूरी व्यवस्था चरमरा गई। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी थी कि बच्चे की स्कूल ड्रेस, किताबें और दवाइयाँ भी उनकी पहुंच से बाहर हो गई थीं।

सरकारी राशन पूरी सुविधा नहीं दे पा रहा था और कई बार पेट भर भोजन के लिए भी हाथ फैलाने की नौबत आ जाती थी। पत्नी सीमा कभी-कभी आने वाला कोई काम कर लेती हैं, लेकिन उससे घर का खर्च, दवाइयाँ और बच्चे की पढ़ाई का बोझ उठाना असंभव था।

उम्मीद की नई किरण: जब संत रामपाल जी महाराज बने एक टूटते परिवार का सहारा

राजकुमार जी के परिवार जी की स्थिति की खबर संत रामपाल जी महाराज जी की शिष्या सरला बहन जी के द्वारा जब संत रामपाल जी महाराज जी के पास गई तो उन्होंने तुरंत उस परिवार की मदद के आदेश दिये। जिसके पश्चात संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत गांव निमाना में राजकुमार जी के परिवार के पास आवश्यक सहायता सामग्री पहुंचाई गई। सहायता सामग्री मिलने पर राजकुमार की पत्नी सीमा ने आभार व्यक्त करते हुए माना कि इस सहायता से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने यह भी माना कि अब संत जी की विशेष दया से उनके परिवार के खाने और स्वास्थ्य का स्थाई समाधान हो गया है। यह राहत उनके लिए नई जिंदगी की शुरुआत जैसी है।

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को दी गई सहायता 

संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत इस परिवार को पूर्णतः निःशुल्क राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें भोजन के साथ-साथ बच्चे की शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

क्रम सं सामग्रीमात्रा 
1.आटा 15 किलोग्राम 
2.चावल 5 किलोग्राम 
3.चीनी 2 किलोग्राम 
4.टाटा चाय 1 पैकेट 
5.सूखा दूध 500 ग्राम 
6.सरसों तेल 1 लीटर 
7.टाटा नमक 1 किलोग्राम 
8.चने की दाल 1 किलोग्राम
9.हरे मूंग की दाल 1 किलोग्राम
10.हल्दी पाउडर 1 पैकेट 
11.मिर्च पाउडर 1 पैकेट 
12.जीरा 1 पैकेट 
13.कपड़ा धोने का साबुन 1 पैकेट 
14.नहाने का साबुन 1 सेट (4 पीस)
15.सर्फ 1 पैकेट 
16.आचार 2 पैकेट 
17.आलू 5 किलोग्राम 
18.प्याज़ 5 किलोग्राम 
19.स्कूल ड्रेस 2 जोड़ी 
20.जूते1 जोड़ी 

यह सहायता संत रामपाल जी महाराज की करुणा और उनके स्पष्ट आदेशों के अंतर्गत दी गई, इस मुहिम का स्पष्ट नारा है —

“रोटी, कपड़ा, चिकित्सा, शिक्षा और मकान—हर गरीब को देगा कबीर भगवान।”

आज यह नारा, संत रामपाल जी महाराज की शब्द शक्ति और उनके द्वारा समाज के परोपकार के लिए दी गई शिक्षाओं से राजकुमार के परिवार के जीवनरेखा खींच रहा है। यह अपने आप में अद्भुत है कि जहां आज के समय में कोई किसी को 2 रुपए देने से पहले भी सोचता है और वहां इतना बड़ी मुहिम का सफल होना, स्वयं ईश्वरीय शक्ति का ही प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के दुल्हड़ा गांव के असहाय सोमवीर सिंह के लिए जीवनरेखा बनी संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई गई अन्नपूर्णा मुहिम

सेवा तब तक, जब तक परिवार खुद न कह दे ‘हम सक्षम हैं’

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य केवल एक बार मदद कर देना नहीं है, बल्कि तब तक सहायता जारी रखना है, जब तक जरूरतमंद परिवार स्वयं खुद से कमाने के लिए सक्षम न हो जाए। इसी उद्देश्य के तहत इस परिवार को एक कार्ड, जिसमें संपर्क सूत्र लिखे है, वह भी दिया गया है, ताकि राशन समाप्त होने से पहले पुनः सहायता सुनिश्चित की जा सके। यह व्यवस्था संत रामपाल जी महाराज की दूरदर्शिता और संवेदनशील सोच को दर्शाती है।

परिवर्तन का आधार: संत रामपाल जी महाराज की आध्यात्मिक शिक्षाएं

संत रामपाल जी महाराज केवल अन्नपूर्णा मुहिम तक सीमित नहीं हैं। उनके नेतृत्व में समाज से नशा, दहेज प्रथा, हिंसा और अनैतिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में लाखों लोग नशा छोड़ चुके हैं, दहेज रहित विवाह को अपना रहे हैं और सादा, नैतिक जीवन जी रहे हैं। इतना ही नहीं, संत रामपाल जी महाराज की दया से हरियाणा और पंजाब में 400 से ज्यादा गांव में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाई गई, जिसने किसान वर्ग को एक नया जीवन देने का काम किया है। आज के समय में अन्नपूर्णा मुहिम के साथ–साथ यह सब सामाजिक कार्य भी संत रामपाल जी महाराज की दया और आध्यात्मिक शिक्षाओं का ही प्रतीक है।

लाभार्थी का नशामुक्त तथा शाकाहारी होना आवश्यक 

अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत यह स्पष्ट नियम भी है कि सहायता केवल उन्हीं जरूरतमंदों को दी जाती है जो नशामुक्त जीवन जीते हैं और मांसाहार जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। सहायता प्रदान करने के पश्चात परिवार का कोई भी सदस्य नशा या मांस का सेवन करते पाया गया तो उनकी सहायता सेवा तुरंत रोक दी जाती है। संत रामपाल जी महाराज का यह कल्याणकारी नियम समाज को स्वस्थ और नैतिक दिशा में ले जाने का सशक्त प्रयास है।

अन्नपूर्णा मुहिम: परमात्मा कबीर साहेब की शक्ति का साक्षात् प्रमाण

राजकुमार के परिवार के चेहरे पर आज फिर से वह मुस्कान आई है जो कहीं खो गई थी। यह मुस्कान किसी सरकारी योजना या औपचारिक सहायता की देन नहीं, बल्कि संत रामपाल जी महाराज की असीम कृपा और मानवता से भरी सोच का परिणाम है। समाज सुधारने की सोच तो लाखों व्यक्ति रखते होंगे लेकिन धरातल पर आकर राजकुमार जैसे परिवार जिनको वास्तविक में सहायता की जरूरत थी, ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना, संत रामपाल जी महाराज के एक सच्चे मसीहा और समाज सुधारक होने का एक ऐसा प्रमाण है जिसको कोई भी इंसान इंकार नहीं कर सकता।

निस्संदेह, संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम केवल भोजन वितरण का अभियान नहीं, बल्कि यह परमात्मा कबीर साहेब जो की वह दिव्य शक्ति है जो कार्य करती साक्षात देखी जा सकती है – जो हर जरूरतमंद को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दे रही है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *